पहले परिवार के साथ खाना खाया, फिर सल्फास

परिजन बोले- उसने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसकी जानकारी नहीं
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
उज्जैन। अपने घरवालों से खाना खाने के बाद एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते सल्फास खा लिया। परिजन उसे तत्काल अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। रविवार सुबह पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया गया।
मृतक का नाम विनय सुमन पिता राजूलाल माली (18वर्ष) है और पंवासा की बजरंग कॉलोनी का रहने वाला था। विनय के मौसेरे भाई अशोक सुमन ने बताया कि शनिवार शाम 4 बजे घरवालों के साथ विनय ने सामान्य तरीके से खाना खाया था। इसके बाद उसने अकेले में सल्फास खा लिया।
कुछ देर बाद उसे उल्टियां होने लगी। घरवालों उसे समीप ही डॉक्टर के यहां ले गए तब विनय ने घरवालों को बताया कि उसने सल्फास खा लिया है। परिजन उसे तुरंत अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान रात 9 बजे उसने दम तोड़ दिया।
विनय तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर का है। उसका एक बड़ा भाई और छोटी बहन है। बेटे की मौत से घरवाले स्तब्ध हैं। उन्हें समझ ही नहीं आ रहा है कि बेटे ने ऐसा जानलेवा कदम क्यों उठाया। पंवासा थाना पुलिस जांच कर रही है।









