नाबालिग के बयान बदलने से उलझी है पुलिस रेप केस के मुख्य आरोपी की मक्सी में तलाश

पुलिस से बोले दोनों आरोपी- हमने कुछ नहीं किया, जो कुछ किया समीर ने
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
अक्षरविश्व न्यूज| उज्जैन। चिमनगंज मंडी थाना क्षेत्र के बहुचर्चित गैंग रेप की फरियादी अपने बयान बदल रही है। पुलिस उसके बयानों में उलझ गई है। हिरासत में लिए गए आरोपी भी अपने आपको बेगुनाह बता रहे हैं। उनका कहना है कि जो किया समीर ने किया। वही मुख्य आरोपी है। अभी वह गिरफ्तार नहीं हुआ है।
चिमनगंज मंडी थाना के सबइंस्पेक्टर यादवेंद्र सिंह परिहार ने बताया कि रेप केस की फरियादी के तीन बयान सामने आए हैं। उसने वन स्टॉप सेंटर में कुछ और बताया है। पुलिस पूछताछ में वही कहानी बदल गई है। कोर्ट में बयान कराए तो कहा, मैं घर जाना चाहती हूं। मुझसे गलती हो गई। परिहार के अनुसार उसकी दूसरी कहानी यह है कि वह पिछले दिनों अपने रिश्तेदार के यहां शादी में मक्की गई थी। वहीं पर समीर से मुलाकात हुई थी। यह मुलाकात दोस्ती में बदल गई। समीर ने कहा था कि यदि मेरा उज्जैन आना हुआ तो तुमसे जरूर मिलूंगा।
समीर ही उज्जैन आया था
परिहार के अनुसार समीर उससे मिलने उज्जैन आया। दोनों बातचीत हुई। उसने घर पर बताया कि मैं सहेली से मिलने जा रही हूं। कार साहिल की थी। वह साहिल, समीर और शाहिद के साथ घूमने चली गई। यह वाकिया 28 नवंबर का है। कार से घूमते रहे। कार में ही उसके साथ वारदात हुई। शाम समीर ने उसे घर से थोड़ी दूर पर छोड़ दिया और वह अपने दोनों साथियों के साथ चला गया।
बस से देवास गई, फोन लगाया
फरियादी द्वारा दिए पुलिस को बयान के मुताबिक जब उसे घर से कुछ दूर छोड़ा तब वह डरी हुई थी। समझ में नहीं आ रहा था कि क्या करे। वह इसी पशोपेश में उलझ कर रह गई और देवास जाने का मन बनाया। बस वह रात में ही अकेली देवास चली गई। वहां पहुंचने पर उसने साहिल को फोन लगाया। उसने अटैंड नहीं किया। वह घूमती रही और अगले दिन उज्जैन आ गई।
फिर साहिल से मिली, घूमती रही
यहां आने के बाद उसकी साहिल से मुलाकात हुई। एक बार फिर वह तीनों के साथ उज्जैन में घूमती रही और शाम को उसे आरडीगार्डी के पास छोड़ दिया गया। बाद में वह घर गई। परिवार वाले चिमनगंज मंडी थाना लाए। सब-इंस्पेक्टर परिहार का कहना है कि इस प्रकार उसके बयान उलझे हुए हैं। हिरासत में लिए गए शाहिद और साहिल के पैंतरे भी बदल गए हैं।
उनका कहना है कि हम सिर्फ सहयोगी हैं। हमने लड़की के साथ कुछ नहीं किया। समीर ने किया। पूरा किया धरा समीर का ही है। समीर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस मक्सी में भटक रही है। किसी को उसके पिता नाम नहीं मालूम है।









