Advertisement

एक माह लगे जांच में, वीडियो बना कर धमकी देने वाले को जेल भेजा, एक आरोपी रिमांड पर

अक्षरविश्व न्यूज|उज्जैन। मामला प्रेस प्रसंग का था। युवक की गलती इतनी हुई कि वह अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर चला गया। वहीं पर उसके साथ मारपीट हुई। मामला थाने पहुंचा। दोनों पक्षों में लेनदेन हुआ और समझौता हो गया। दोनों पक्ष समझे कि मामला निपट गया। लेकिन दो किरदार ऐसे थे जो ब्लैकमेलिंग पर उतर आए थे। नतीजतन, युवक ने आत्महत्या कर ली।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

यह पूरा मामला करीब एक माह पुराना है। पंवासा पुलिस के अनुसार २६ वर्षीय भेरूलाल मालवीय २८ अक्टूबर को अपनी प्रेयसी से मिलने उसके घर गया था। यहां उसके साथ मारपीट हुई। मामला नानाखेड़ा पुलिस के पास पहुंचा। दोनों पक्ष आमने-सामने थे। पुलिस का कहना था कि आपसी समझौता कर लें तो बेहतर है। दोनों पक्षों में समझौता हो गया। भेरूलाल के परिजन की ओर से राशि भी दी गई। सबकुछ शांति के साथ निपट जाने के बाद युवक ने आत्महत्या कर ली और एक सुसाइड नोट छोड़ा। पता चला कि उसे ब्लैकमेल किया जा रहा था। पुलिस ने जांच शुरू की। जानकारी सामने आई कि राजपाल और बहादुर ने भेरूलाला का वीडियो बना लिया था।

वे दोनों उसे धमकी दे रहे थे कि यदि पचास हजार रुपए नहीं दिए गए तो वीडियो सोशल मीडिया पर जारी कर देंगे। इसी प्रताड़ना से तंग आकर युवक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने लंबी जांच के बाद चौकीदार बहादुर और राजपाल को गिरफ्तार कर लिया। इनमें से चौकीदार बहादुर को जेल भेज दिया गया है जबकि राजपाल को रिमांड पर लिया गया है। उससे वह मोबाइल बरामद होना है जिससे वीडियो बनाया गया था।

Advertisement

Related Articles

Write a review