Advertisement

मां थाने के चक्कर काटती रही बेटा कोटा शादी में मशगूल रहा

बोला- बिना बताए गया था, मोबाइल भी स्विच ऑफ हो गया था

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

उज्जैन। घर से हॉस्पिटल में काम पर जाने के दौरान लापता हुआ युवक वापस घर लौट आया है। वह दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए कोटा चला गया था। मामले में युवक की मां ने नीलगंगा थाने में 29 नवंबर को गुमशुदगी दर्ज करवाई थी।

दरअसल, नीलगंगा कॉलोनी में रहने वाला सूरज पिता मांगीलाल गेहलोत तीन बत्ती चौराहा स्थित तेजनकर हॉस्पिटल में वार्ड बॉय का काम करता है। 28 नवंबर को रोज की तरह वह अपनी बाइक से जॉब पर जाने का बोलकर घर से निकला था लेकिन रात को घर नहीं लौटा। इस पर सूरज की मां संतोषबाई ने उसे कॉल किया लेकिन फोन भी स्विच ऑफ था।

Advertisement

इसके बाद वह तेजनकर हॉस्पिटल पहुंचीं लेकिन वहां से पता चला कि वह ड्यूटी कर चला गया है। इसके बाद संतोषबाई उसे रातभर तलाशती रहीं लेकिन पता नहीं चला। इसके बाद 29 नवंबर को उन्होंने नीलगंगा थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस उसकी तलाश कर रही थी, इसी बीच एक दिन बाद वह घर पहुंच गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। अक्षर विश्व से चर्चा करते हुए सूरज ने बताया कि उसके दोस्त की कोटा में शादी थी इसलिए वह उसमें शामिल होने चला गया था। फोन स्विच ऑफ होने के कारण मां को जानकारी नहीं दे सका था।

कड़कड़ाती ठंड में दर-दर भटकती रही

Advertisement

बिना बताए सूरज के घर से चले जाने से मां संतोषबाई परेशानी थी। किसी अनहोनी की आशंका में वह उसे दफ्तर सहित अन्य जगहों पर तलाशती रही। दोस्तों को फोन किए लेकिन उसका पता नहीं चल सका। कड़कड़ाती ठंड में वह दर-दर भटकती रही और बेटा शादी में मशगूल था।

Related Articles

Write a review