बेटे से विवाद, वृद्ध पिता का पत्थर से सिर फोड़ा

सास-बहू झगड़ीं, देवर ने भाभी को पीटा
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
उज्जैन। महाकाल थाना क्षेत्र में सुबह दो स्थानों पर मारपीट की घटनाएं हुईं जिनमें एक वृद्ध और एक महिला घायल हुईं। मामले में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया वहीं पुलिस ने केस दर्ज किया है।
जयसिंहपुरा निवासी 70 वर्षीय प्रकाश पिता छगनलाल के घर पहुंचकर अंकित और सोमेश ने पत्थरबाजी की। वृद्ध प्रकाश के सिर में पत्थर लगने से गंभीर चोंटे आईं। उनकी बहू रानी झूमाझटकी में बेहोश हो गईं। परिजन उन्हें लेकर चरक अस्पताल पहुंचे। बेटे मनीष ने बताया कि वह महाकाल कॉरिडोर के सामने टेबल पर फूल प्रसाद रखकर बेचता है। सुबह अंकित और सोमेश से दुकान लगाने की बात को लेकर विवाद हुआ। उन्होंने टेबल पर रखा सामान फेंक दिया व जान से मारने की धमकी दी। इसकी रिपोर्ट लिखाने महाकाल थाने गया। वहां पुलिस को आपबीती सुना रहा था तभी घर से फोन आया। पत्नी ने बताया कि बदमाशों ने घर पर पत्थरबाजी कर दी है। थाने से पहले घर आया और घायल पिता को लेकर चरक अस्पताल पहुंचा।
सिर में फर्शी मारी
रणजीत हनुमान मार्ग पर रहने वाली मनीषा पति महेश टेटवाल के सिर में उसके देवर ने फर्शी मार दी। उसने बताया कि सुबह सास से विवाद हो रहा था। इसी दौरान देवर अजय ने फर्शी से सिर पर हमला कर दिया। इस दौरान पति काम पर गया था। गंभीर चोट लगने पर पति को फोन कर बुलाया। देवर के खिलाफ रिपोर्ट लिखाने थाने पहुंची।









