Advertisement

पहले ही दिन प्रसाद के सारे पैकेट बिके, 2 घंटे खाली रही मशीन, पूछ-पूछकर जाते रहे श्रद्धालु

बैंक की फॉर्मलिटी पूरी लड्डू प्रसादी मशीन शुरू

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। बैंक की फॉर्मलिटी पूरी होने के बाद लड्डू प्रसादी मशीन श्रद्धालुओं के लिए शुरू हो गई। पहले दिन बुधवार को प्रसाद के सारे पैकेट बिक गए। इसके बाद मशीन करीब 2 घंटे तक खाली रही। इस दौरान श्रद्धालु कर्मचारियों से पूछ-पूछकर वहां से निकलते रहे। सुबह 10 बजे लड्डू प्रसादी यूनिट को सूचना मिली जिसके बाद कर्मचारी वाहन में लड्डूू पैकेट लेकर पहुंचे और उसे मशीन में जमाए गए।

दरअसल, श्री महाकालेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं को 24 घंटे आसानी से लड्डू प्रसाद मिल सके, इसके लिए मंदिर समिति ने कोयंबटूर की 5जी टेक्नोलॉजिस कंपनी द्वारा बनाई गई मशीन गेट नंबर 1 अवंतिका द्वार के समीप लगाई है। मशीन ऑपरेट करने के लिए लड्डू यूनिट सहित अन्य कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी दिया गया है।

Advertisement

मशीन को ऑपरेट कर रहे कर्मचारी मंगल बिंदवा ने बताया कि सुबह प्रसाद के सारे पैकेट बिक गए जिससे मशीन खाली हो गई। दो घंटे तक मशीन खाली रही। करीब १० बजे वाहन में भरकर लड्डू के पैकेट आए जिन्हेंं मशीन में जमाया जाता रहा। इस दौरान श्रद्धालु आते रहे और प्रसाद के संबंध में पूछताछ करते रहे। मशीनप के बाहर खड़े सिक्योरिटी गार्ड ने उन्हें परिसर में अन्य प्रसाद काउंटर से प्रसाद लेने की बात कही।

ऐसे काम करेगी मशीन

Advertisement

मशीन से लड्डू प्रसाद के लिए श्रद्धालुओं ने क्यूआर कोड स्कैन कर पेमेंट करना किया जिसके बाद प्रसाद कूप से लड्डू का पैकेट बाहर आया। इस प्रोसेस में १ मिनट का समय लगा। इसके बाद श्रद्धालु 100, 200 और 500 ग्राम लड्डू के पैकेट मिले। महाकाल देश का पहला मंदिर है जहां यह हाईटेक सुविधा शुरू हुई है। देश के किसी अन्य मंदिर में फिलहाल ऐसी सुविधा उपलब्ध नहीं है।

पैकेट जमाने में लगा 30 मिनट का समय

मशीन को खोलकर उसमें पैकेट जमाने के लिए करीब 30 मिनट का समय लगा। सभी पैकेट्स के बीच में कुछ इंच का गेप रखना गया ताकि दो बॉक्स एक साथ कूप में ना आ जाएं। सुबह इसी का ध्यान रखते हुए कर्मचारी मंगल बिंदवा मशीन में प्रसाद के पैकेट जमाते रहे। मशीन पर सुबह 6 से दोपहर 2, दोपहर 2 से रात 10 और रात 10 से सुबह 6  बजे तक कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

अब कर्मचारी ही देंगे प्रशिक्षण
मंदिर में कोयबंटूर की कंपनी फाइव जी टेक्नोलॉजिस के बिजनेस हेड एम. कानन ने लड्डू यूनिट के 5 से 6 कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया गया है। कानन ने अक्षर विश्व से चर्चा में बताया कि मशीन के संबंध में मंदिर कर्मचारियों को बेसिक जानकारी दी गई है ताकि मशीन को आसानी से ऑपरेट कर सकें। साथ ही मामूली प्रॉब्लम आने पर उन्हें ठीक करने में कोई परेशानी ना आए। प्रशिक्षण देने के बाद मंगलवार को कानन कोयंबटूर के लिए रवाना हो गए।

Related Articles

Write a review