Advertisement

मलखंभ स्पर्धा का शुभारंभ आज

उज्जैन। ६८वीं राष्ट्रीय शालेय मलखंभ स्पर्धा का शुभारंभ सोमवार दोपहर ३ बजे लोकमान्य तिलक स्कूल परिसर में होगा। अध्यक्षता सांसद अनिल फिरोजिया करेंगे। विशेष अतिथि महापौर मुकेश टटवाल, विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, निगम सभापति कलावती यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष कमला कुंवर देवड़ा, उपाध्यक्ष शिवानी कुंवर सोलंकी, भाजपा नगर अध्यक्ष विवेक जोशी एवं ग्रामीण अध्यक्ष बहादुरसिंह बोरमुंडला होंगे।

Advertisement

13 दिसंबर तक चलने वाली स्पर्धा में 18 राज्यों के 500 खिलाड़ी और ऑफिशिल्यस भाग ले रहे हैं। प्रचार प्रसार समिति के संयोजक अमितोज भार्गव एवं संजय लालवानी ने बताया बालिकाओं के रहने की व्यवस्था 200 सीटर कन्या छात्रावास में एवं बालकों के लिए अखिल भारतीय चंद्रवंशी बागरी समाज धर्मशाला, भील ठाकुर समाज धर्मशाला व रामी माली धर्मशाला, नृसिंह घाट में की गई है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें