Advertisement

गीतकार मनोज मुंतशिर ने किए बाबा महाकाल के दर्शन

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में शामिल होने के लिए उज्जैन पहुंचे कवि और गीतकार मनोज मुंतशिर आज बाबा महाकाल के दर्शन करने मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने चांदी द्वार से बाबा महाकाल के दर्शन किए और इसके बाद नंदी हॉल में बैठकर बाबा महाकाल का ध्यान लगाया और नंदी जी के कानों में मनोकामना भी कही।

Advertisement

नंदी जी के पास बैठकर मनोज ने भगवान महाकाल का जाप किया। पूजन अभिषेक के बाद भगवान महाकाल और नंदी को जल अर्पित किया।

मनोज मुंतशिर ने कहा, ‘आज मैं जो भी हूं बस भगवान महाकाल की कृपा से हूं। 25 साल पहले महाकाल मंदिर आया था, तब मेरे संघर्ष का दौर था, फुटपाथ पर सोता था। यहां आकर भगवान से प्रार्थना की थी।

Advertisement

जो टीवी शो तीन – चार दिन में बंद होने वाला था, उसके बाद वो आठ साल तक चलता रहा। आज जो भी हूं महाकाल की कृपा से हूं। यह वो जगह है, जहां आपने सिर झुकाया, तो आपकी मनोकामना जरूर पूरी होगी।’

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें