होटल मालकिन की अस्मत लूटकर भाग निकला शेफ

उज्जैन। महाकाल थाना क्षेत्र में होटल चलाने वाली महिला ने एक युवक को शेफ रखा। दोनों के बीच प्रेम हुआ। इसका फायदा उठाकर युवक ने महिला को शादी का झांसा दिया और होटल में ही उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। जब महिला ने उससे शादी करने की बात कही तो वह भाग गया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
पुलिस ने बताया कहारवाड़ी हरसिद्धि मार्ग पर रेस्टोरेंट संचालित करने वाली 40 वर्षीय महिला ने 25 अगस्त को पटेलपुरा चिकली (धार) में रहने वाले कैलाश पिता गोविंद को होटल में शेफ रखा था। वह होटल में ही रहता था। कैलाश ने मौका पाकर मालकिन को प्रपोज किया। कुछ दिन बाद उसने मंदिर में शादी करने की बात भी कही। महिला उसके झांसे में आ गई।
26 अक्टूबर को शेफ ने उसकी अस्मत लूट ली। 2 दिसंबर तक शेफ झांसा देकर ज्यादती करता रहा। जब महिला ने उस पर शादी कर लेने का दबाव बनाया तो उसने कहा कि तेरे जैसी लडक़ी से शादी नहीं करूंगा और भाग गया। झांसे में आकर अस्मत लुटा बैठी महिला अपने परिजनों के साथ थाने पहुंची और कैलाश के खिलाफ केस दर्ज कराया।
छात्रा को रास्ते में रोककर छेड़छाड़
उज्जैन। प्रजापति धर्मशाला के पास नीलगंगा क्षेत्र में रहने वाली छात्रा के साथ बदमाश ने छेड़छाड़ की जिसकी रिपोर्ट नीलगंगा थाने में दर्ज कराई गई। पुलिस ने बताया कि 17 वर्षीय छात्रा 10 दिसंबर को दोपहर 3.30 बजे शहीद पार्क स्थित कोचिंग जाने के लिए घर से निकली थी। उसे लोटि तिराहा पर हिमांशु पिता हरिनारायण बड़ोदिया निवासी प्रकाश नगर ने रास्ते में रोका और छेड़छाड़ करने लगा। छात्रा ने इसका विरोध किया तो कुछ दूर जाकर उसने फिर हरकत की। छात्रा ने घर लौटकर परिजनों को इसकी जानकारी दी और उनके साथ थाने पहुंचकर बदमाश के खिलाफ छेड़छाड़ व पास्को एक्ट में केस दर्ज कराया।









