Advertisement

प्लेटफार्म 1 पार्किंग में चाकू लहराने वाले बिल्ला पर केस दर्ज

6 दिसंबर को ऑटो चालक पर किया था हमला

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

उज्जैन। रेलवे स्टेशन परिसर से ऑटो चलाने वाले युवक पर बदमाश ने चाकू लहराते हुए हमला किया था। ड्रायवर ने यहां से भागकर अपनी जान बचाई और जीआरपी में शिकायती आवेदन दिया। जांच के बाद पुलिस ने बदमाश के खिलाफ केस दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि चरक अस्पताल के पीछे रहने वाला राहुल पिता गोविंद ऑटो चालक है और रेलवे स्टेशन परिसर से अपनी ऑटो चलाता है। 6 दिसंबर को वह प्लेटफार्म 1 पार्किंग में अपना ऑटो लेकर सवारी का इंतजार कर रहा था तभी यहां मोइन बिल्ला नामक बदमाश आया और चाकू लहराते हुए राहुल को मारने दौड़ा।

Advertisement

दोनों के बीच हुई झूमा झटकी में राहुल की टीशर्ट फट गई और उसने यहां से भागकर अपनी जान बचाई। राहुल ने जीआरपी थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई जिसकी जांच के बाद पुलिस ने बिल्ला के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की है।

Advertisement

Related Articles

Write a review