महाकाल लोक में पुलिस बैंड द्वारा देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति

उज्जैन पुलिस ने “मुख्यमंत्री जनकल्याण पर्व” एवं “विजय दिवस” के उपलक्ष्य में किया भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
महाकाल लोक में पुलिस बैंड द्वारा देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति, हर दिल में गूंजी राष्ट्रभक्ति की भावना
उज्जैन :भारत के इतिहास में 16 दिसंबर का दिन गौरव और विजय प्रतीक है, इस दिन 1971 के भारत पाकिस्तान युद्ध में भारतीय सेना की अभूतपूर्व विजय की स्मृति में ”मुख्यमंत्री जनकल्याण पर्व” एवं “विजय दिवस” पर समस्त जिला इकाईयों में पुलिस बैंड द्वारा देशभक्ति गीतों का प्रस्तुतीकरण करने हेतु पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा निर्देशित किया गया हैं।
प्राप्त निर्देशों के परिपालन में पुलिस अधीक्षक महोदय उज्जैन श्री प्रदीप शर्मा के मार्गदर्शन में महाकाल लोक के प्रतिष्ठित त्रिवेणी मंडपम में एक विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण पुलिस बैंड द्वारा देशभक्ति गीतों की भावपूर्ण प्रस्तुति रही।
पुलिस बैंड ने अपने सुरों के माध्यम से देशप्रेम, एकता और बलिदान की भावना को जीवंत कर दिया। दर्शकों ने देशभक्ति गीतों पर उत्साह और गर्व के साथ तालियां बजाकर बैंड के प्रदर्शन की सराहना की, इस अवसर पर जिले के कई गणमान्य नागरिक, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। महाकाल लोक के पवित्र वातावरण में गूंजते देशभक्ति गीतों की स्वर लहरियों ने श्रद्धालुओं के मन में राष्ट्र के प्रति कर्तव्यबोध और गौरव का संचार किया।
कार्यक्रम के दौरान, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे, ताकि श्रद्धालु शांतिपूर्ण ढंग से इस विशेष आयोजन का आनंद ले सकें। मुख्यमंत्री जनकल्याण पर्व एवं विजय दिवस के अंतर्गत इस प्रकार के आयोजनों का उद्देश्य जनमानस में राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता और देशभक्ति की भावना को और अधिक सशक्त करना है।









