Advertisement

सड़क पार कर रहे वृद्ध को बाइक ने टक्कर मारी, मौत

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। सोमवार शाम इंदौर रोड स्थित ढाबे के पास से सड़क पार कर रहे वृद्ध को तेज रफ्तार बाइक चालक ने टक्कर मार दी। गंभीर घायल वृद्ध की अस्पताल में मृत्यु हो गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

नानाखेड़ा थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया। पुलिस ने बताया कि नवाखेड़ा निवासी 76 वर्षीय सिद्धूनाथ पिता केशवनाथ सोमवार शाम 5 बजे इंदौर रोड़ स्थित चौधरी ढाबे के पास से सड़क पार कर रहे थे तभी इंदौर तरफ से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। दुर्घटना में वृद्ध को गंभीर चोंटे आई।

मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। वहीं बाइक भी क्षतिग्रस्त हुई। बाइक चालक मौके का फायदा उठाकर यहां से भाग निकला। लोगों ने वृद्ध को अस्पताल पहुंचाया जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

Write a review