Advertisement

महाकाल मंदिर में नए साल पर टनल से प्रवेश

उज्जैन। महाकाल मंदिर में नए साल से दर्शनार्थियों को संगमरमर से सजी टनल से प्रवेश दिया जाएगा। यह पहला मौका होगा जब दर्शनार्थियों को टनल से होकर गर्भगृह तक जाने का एक अलग अनुभव होगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

देश के बारह ज्योतिर्लिंग मंदिरों में प्रमुख महाकाल मंदिर में जमीन के अंदर करीब 20 फीट नीचे 200 फीट से ज्यादा लंबी टनल बनाई गई है।

11 करोड़ इस पर खर्च किए जा रहे हैं। टनल को सफेद संगमरमर से सुंदर रूप दिया जा रहा है। जो पूरी तरह वातानुकूलित होगी। टनल का एक हिस्सा उज्जैन विकास प्राधिकरण ने बनाया है तो दूसरा स्मार्ट सिटी ने।

Advertisement

प्राधिकरण इसमें संगमरमर लगाने का काम कर रहा है। इस टनल से दर्शनार्थी आसानी से दर्शन कर सकेंगे। संगमरमर लगाने का काम इस माह अंत तक पूरा हो जाएगा। महाकाल मंदिर प्रशासन नए साल पर इसी टनल के माध्यम से दर्शनार्थियों को गर्भगृह तक ले जाने की तैयारी कर रहा है।

Advertisement

Related Articles

Write a review