Advertisement

CCTV कैमरे में दिखे ऑटो चालक की हत्या के दो संदिग्ध

गिरफ्तारी के बाद होगा हत्या के कारणों का खुलासा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

पुलिस ने शव का पीएम करवाया

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। गुरुवार दोपहर कोयला फाटक चौराहा ट्रैफिक सिग्नल के पास अज्ञात बदमाशों ने ऑटो चालक की चाकू मारकर हत्या कर दी। कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाया और हत्यारों की तलाश शुरू की। पुलिस का कहना है कि घटनास्थल पर दो संदिग्ध नजर आए हैं जिनकी तलाश की जा रही है।

Advertisement

टीआई लीला सोलंकी ने बताया कि मोहन नगर निवासी 28 वर्षीय सागर पिता कालूराम मेघवाल ऑटो चालक था और वह अपना वाहन लेकर गुरुवार दोपहर कोयला फाटक पेट्रोल पंप के पास खड़ा था।

इसी दौरान उस पर अज्ञात बदमाशों ने चाकू से हमला किया। ट्रैफिक सिग्नल के पास अज्ञात व्यक्ति के लहूलुहान हालत में पड़े होने की सूचना थाने पर मिली। पुलिस ने घायल को चरक अस्पताल पहुंचाया जहां उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। टीआई सोलंकी ने बताया कि सागर के दो बच्चे, पत्नी व माता पिता हैं। उसके खिलाफ चिमनगंज थाने में दो चाकूबाजी, हफ्तावसूली, जुआ एक्ट के केस पहले से दर्ज थे। मामले में हत्या का केस दर्ज कर बदमाशों की तलाश की जा रही है।

Advertisement

दोनों मोबाइल नहीं रखते

पुलिस ने बताया कि घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे चैक किए जिनमें अल्टू निवासी निजातपुरा और सचिन मराठा नामक बदमाश घटना स्थल पर नजर आ रहे हैं। शंका है कि इन्हीं बदमाशों ने सागर की हत्या की होगी। दोनों की तलाश में उनके घर दबिश दी गई लेकिन वह नहीं मिले। खास बात यह कि दोनों बदमाश अपने पास मोबाइल नहीं रखते। एक बदमाश की तलाश में पुलिस टीम को देवास भी रवाना किया गया है।

Related Articles

Write a review