Advertisement

इंदौर से हैदराबाद के लिए 15 जनवरी से शुरू होगी एक और डायरेक्ट फ्लाइट

इंदौर(Indore to Hyderabad Flight)। इंदौर एयरपोर्ट से बीते साल विंटर सीजन से शुरू हुआ नई उड़ान शुरू करने का सिलसिला जनवरी में भी जारी है। 15 जनवरी से विमान कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस हैदराबाद के लिए सीधी उडा़न शुरू करेगी। यह उड़ान प्रतिदिन शाम को हैदराबाद से इंदौर आकर वापस हैदराबाद जाएगी।इसकी शुरुआत होने के बाद हैदराबाद जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त उड़ान का विकल्प मिलेगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट से एयर इंडिया एक्सप्रेस द्वारा तीन घरेलू और एक अंतरराष्ट्रीय उड़ान का संचालन किया जा रहा है। 15 जनवरी से विमान कंपनी अपनी हैदराबाद की उड़ान शुरू कर रही है।

इसकी घोषणा बीते वर्ष दिसंबर में करने के साथ बुकिंग शुरू कर दी गई थी। विमान कंपनी के अनुसार उड़ान आईएक्स 2887 शाम 4.40 बजे हैदराबाद से रवाना होकर शाम 6.25 बजे इंदौर आएगी। वही वापसी में उड़ान आईएक्स 2889 शाम 6.55 बजे इंदौर से रवाना होकर रात 8.25 बजे हैदराबाद पहुंचेगी।

Advertisement

हैदराबाद से है अन्य देशों के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट

ट्रैवल्स एजेंट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के हेमेंद्र सिंह जादौन का कहना है कि हैदराबाद की उड़ान शुरू होने से यात्रियों को फायदा होगा। हैदराबाद से अन्य देशों की कनेक्टिंग उड़ान पकड़ने वाले यात्रियों को भी इंदौर से हैदराबाद के लिए अतिरिक्त सुविधा मिलेगी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें