Advertisement

पानी के बकाया बिल वसूलने सडक़ पर उतरा पीएचई

पूरे शहर में बकाया राशि वसूली के लगाए शिविर सरकारी विभागों से भी वसूल रहे बकाया रुपए

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

उज्जैन। पानी के बकाया बिलों की वसूली के लिए नगर निगम पीएचई कमर कसकर सडक़ पर उतर आया है। पूरे शहर में इसके लिए शिविर लगाए गए हैं। पीएचई के करोड़ों रुपए के बिल बकाया हो गए हैं। सरकारी विभागों पर भी काफी पैसा बकाया हो गया है। अवैध कनेक्शन भी इस दौरान वेध करने की कार्रवाई की जाएगी।

पीएचई ने उत्तर और दक्षिण क्षेत्र में जगह जगह जगह शिविर लगाए हैं। सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक इन शिविरों के माध्यम से बकाया पानी बिल की राशि जमा की जाएगी और लोगों से घर पहुंचकर भी राशि जमा कराने के लिए कहा जाएगा। पीएचई में बिल की राशि समय पर जमा न होने से अर्थ संकट की स्थिति बन गई है। इसको देखते हुए कार्यपालन यंत्री एनके भास्कर ने बकाया वसूली के लिए शिविर लगाने का निर्देश जारी किया है।

Advertisement

सरकारी विभागों पर भी नजऱ
सरकारी विभागों द्वारा भी पानी बिल की राशि जमा नहीं कराई जा रही। इसके लिए भी अधिकारियों और कर्मचारियों को वसूली की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Advertisement

Related Articles

Write a review