Advertisement

रूद्रसागर ब्रिज पर कलेक्टर की चहलकदमी, मजबूती भी चैक की

ब्रिज पर लगाए जा रहे लैम्प, समय सीमा पर तैयार नहीं हुआ ब्रिज

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अभी 15 दिन का समय और लगेगा

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। सुबह-सुबह औचक निरीक्षण के लिए पहचाने जाने वाले कलेक्टर बुधवार सुबह अतिथि निवास पहुंचे। यहां निरीक्षण और अधिकारियों को जरूरी निर्देश देने के बाद उनका काफिला रूद्रसागर ब्रिज पहुंचा। यहां उन्होंने ब्रिज का भ्रमण किया और अधिकारियों से जानकारी लेने के साथ ब्रिज की मजबूती भी जांची। इसके बाद वह रवाना हो गए। दरअसल, कलेक्टर नीरज कुमार सिंह सुबह महाकाल अन्नक्षेत्र स्थित अतिथि निवास पहुंचे थे। यहां उन्होंने चल रहे निर्माण कार्य देखे और अधिकारियों को निर्देशित किया।

Advertisement

यहां से वह रूद्रसागर ब्रिज पहुंचे। ब्रिज निर्धारित समयसीमा के बाद भी पूरा नहीं हो सका है। भ्रमण करते हुए उन्होंने काम को जल्द से जल्द खत्म करने के निर्देश दिए। इस दौरान अधिकारियों ने उन्होंने काम की प्रगति की जानकारी भी दी। बता दें कि ब्रिज का काम पूरा होने में अभी भी 15 दिनों का वक्त लगेगा।

पहले मजबूती चैक की फिर चाय पी

Advertisement

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ब्रिज पर लगाई विल्सी वाले हिस्से पर चढ़े और मजबूती चैक की। उन्हें झांककर नीचे भी देखा। इसके बाद ब्रिज पर खड़े होकर चाय भी पी। इसके बाद कलेक्टर ब्रिज से होकर मानसरोवर से होते हुए बड़ा गणेश से आगे निकल गए।

विल्सी का काम अंतिम दौर में

ब्रिज पर विल्सी लगाने का काम भी अंतिम दौर में है। इसके अलावा दोनों ओर लाइटिंग लैम्प लगाने का काम भी शुरू हो गया है। दिखने में यह लैम्प बेहद खूबसूरत हैं जो रात में जलने पर और भी सुंदर नजर आएंगे।

25.22 करोड़ से बना पुल

त्रिवेणी-चारधाम मार्ग से मानसरोवर-श्री महाकाल लोक जाने के लिए रूद्रसागर पर 200 मीटर लंबा और 6 मीटर चौड़ा पुल बनाया गया है। पुल के माध्यम से कनेक्टिविटी में सुधार होगा। दर्शनार्थी सीधे मानसरोवर गेट पहुंचे सकेंगे। दर्शन के लिए पहुंचने की दूरी भी कम होगी। इस पुल का निर्माण 25.22 करोड़ रुपए से किया गया है।

Related Articles

Write a review