Advertisement

पाट चौकी के पास कार और केले से भरे ट्रक की भिड़ंत में 3 की मौत

एक युवक गंभीर घायल, मृतकों में एक राजस्थान पुलिस कांस्टेबल शामिल

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज|उज्जैन। शनिवार दोपहर पाट चौकी के 500 मीटर दूर स्थित ढाबे के सामने कार और केले से भरे ट्रक के बीच भीषण भिड़ंत हुई। दुर्घटना में एक कांस्टेबल सहित 3 लोगों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर घायल का उपचार जारी है। पुलिस ने ट्रक जब्त कर दो शवों का पीएम कराया।

टीआई प्रदीप सिंह राजपूत ने बताया कि महेशबाग इंदौर निवासी प्रकाश पिता मांगीलाल अपनी कार में राजस्थान पुलिस के कांस्टेबल जयपुर निवासी किशनलाल पिता रूपनारायण, भैंसाखेड़ी घट्टिया निवासी चंद्रपाल पिता कमलसिंह झाला और गोपालवाड़ी जयपुर निवासी गोलू उर्फ रोहन टांक पिता राजकुमार के साथ जयपुर से उज्जैन तरफ जा रहा था।

Advertisement

दोपहर में उक्त कार पाट चौकी के सामने से 500 मीटर दूर उज्जैन रोड़ पर जा रही थी तभी सामने से आ रहे केले से भरे हरियाणा पासिंग ट्रक ने कार में टक्कर मार दी। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि टक्कर लगते ही उसमें बैठे किशनलाल, प्रकाश और चंद्रपाल की मौके पर मृत्यु हो गई, जबकि ट्रक चालक अपना वाहन छोड़कर भाग निकला।

रस्से से कार के गेट खींचकर निकाली लाशें

Advertisement

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका था। उसमें 4 लोग फंसे दिख रहे थे। उन्हें कार से निकालने के प्रयास शुरू किए गए। टीआई राजपूत ने बताया कि ट्रक में रखे रस्से को कार के गेट में बांधकर खींचा और मशक्कत के बाद तीन शवों सहित घायल को उसमें से निकालकर जिला चिकित्सालय भेजा गया।

कहां जा रहे थे पता नहीं चला

पुलिस ने बताया कि कांस्टेबल किशनलाल वारंट तामिली के लिए थाने से रवाना हुए थे। उनके साथ एक जयपुर का व दो लोग इंदौर व घट्टिया के थे। यह लोग कहां जा रहे थे इसकी जानकारी नहीं मिली है। एक व्यक्ति रिकवरी एजेंट है। संभवत: उक्त लोग रिकवरी के लिए कही रवाना हुए होंगे। पुलिस ने दो शवों का पीएम कराया है। तीसरे व्यक्ति के परिजन जिला चिकित्सालय नहीं पहुंच पाए थे।

आईडी कार्ड से हुई शिनाख्त

पुलिस ने बताया कि मृतक किशनलाल के शव की शिनाख्त उनके पास मिले आईडी कार्ड से हुई। पुलिस ने जयपुर कंट्रोल रूम पर संपर्क किया तो पता चला कि वह समंस वारंट तामिल कराने के लिए थाने से रवाना हुए थे। मृतकों में एक व्यक्ति के रिकवरी एजेंट होने की जानकारी भी पुलिस को मिली।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें