Advertisement

अक्षरविश्व एक्सक्लूसिव : शिप्रा नदी के ऊपर आसमान में उड़ते दिखेंगे हनुमान

दत्तअखाड़ा पर आज शाम भारत का पहला स्काई प्रोजेक्शन आयोजन, धारावाहिक की अनूठी लॉन्चिंग

Advertisement

2 करोड़ रुपयों से बन रहा सेटअप, 100 बाय 100 वर्गफीट की स्क्रीन

सुधीर नागर महाकाल नगरी उज्जैन की धरती आज शाम एक नया इतिहास लिखने जा रही है। टीवी सीरियल ’वीर हनुमान’ की लॉन्चिंग दत्तअखाड़ा पर अनूठे अंदाज में होने जा रही है, जिसमें हनुमान जी शिप्रा नदी पर उड़ते दिखाई देंगे। खास बात ये कि दर्शकों के हाथ जोड़ते वीडियो भी विशाल स्क्रीन पर दिखाई देंगे और इसके वीडियो क्लिप भी मिल सकेगी। दावा किया जा रहा है कि भारत में पहली बार स्काई प्रोजेक्शन का यह आयोजन होने जा रहा है।

Advertisement

वीर हनुमान सीरियल की उज्जैन से लॉन्चिंग पर दो करोड़ रुपए से अधिक खर्च किए जा रहे हैं। रामघाट से प्रोजेक्शन होगा और दत्तअखाड़ा पर लगी 100 बाय 100 वर्गफीट की स्क्रीन पर इसका ट्रेलर दिखाई देगा। स्क्रीन भी खास तरह की ट्रांसपेरेंट लगाई जा रही है, जो दिखाई नहीं देगी। इससे आसमान में उड़ते हनुमान जी का अदभुत दृश्य दिखाई देगा। आकाश में भगवान हनुमान की दिव्य जीवन यात्रा का भव्य 3डी होलोग्राफिक प्रदर्शन किया जाएगा।

यह ऐतिहासिक दृश्य आज शाम 6.45 बजे से रात 10 बजे तक उज्जैन के आसमान में दिखाई देगा, जो भारत में इस तरह का पहला आयोजन होगा। इस दौरान कलाकार आरव चौधरी, सायली सालुंखे, माहिर पांधी और आन तिवारी रामघाट पर मौजूद रहेंगे। ‘वीर हनुमान’ ऐसा शो है, जो दर्शकों को न केवल पर्दे पर बल्कि वास्तविक दुनिया में भी अद्भुत अनुभव प्रदान करेगा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें