Advertisement

अस्पताल के बेड पर हाथों में माला और योग मुद्रा में बैठकर युवक ने किया हर हर महादेव और जय महाकाल का उद्घोष

डॉक्टर बोले… भांग दिमाग पर चढ़ गई… उपचार नहीं करने दे रहा…संभालना मुश्किल

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। एक युवक को दोस्त चरक अस्पताल लेकर पहुंचे। वह उछल कूद कर रहा था। डॉक्टर ने उसे भर्ती किया और उपचार शुरू करने की कोशिश की लेकिन वह बेड पर योग मुद्रा में बैठ गया। दोनों हाथों में रूद्राक्ष की माला थी। बेड पर ही उछल उछल कर वह हर हर महादेव, जय महाकाल, ओम नम: शिवाय का जाप कर रहा था। डॉक्टर ने बताया कि युवक भांग के नशे में चूर है, हरकत करने के कारण उपचार में परेशानी आ रही है।

नांदेड़ महाराष्ट्र से महेश, चंद्रकांत, नारायण, अजय शनिवार सुबह 11 बजे उज्जैन दर्शन करने आए। यहां चारों दोस्त होटल में ठहरे, चाय नाश्ता करने के बाद बाजार में घूमने निकले। महाकाल मंदिर के पास स्थित भांग की दुकान देखकर महेश भांग खाने की जिद करने लगा। दोस्तों ने उसे भांग के नशे के बारे में बताया, लेकिन वह नहीं माना।

Advertisement

महेश ने एक भांग की गोली रबड़ी में छनवाई और पी गया। कुछ देर तक वह सामान्य रहा और उसके बाद भांग ने असर दिखाना शुरू किया। रास्ते में वह हरकतें करने लगा तो दोस्त उसे वापस होटल ले गए। रात भर जागकर महेश पर चढ़ा भांग का नशा उतरने का इंतजार करते रहे लेकिन उसका नशा नहीं उतरा। उसके दोस्तों ने बताया कि परिजन भी बार-बार फोन कर महेश के हालत की जानकारी मांग रहे हैं।

हरकतें देखकर भर्ती मरीज घबराए

Advertisement

महेश को चरक अस्पताल लेकर पहुंचे उसके दोस्त चंद्रकांत ने बताया कि रात भर परेशान करने पर उसे उपचार के लिए लाए। डॉक्टर ने चेकअप किया और भर्ती कर लिया। वार्ड में जाते ही महेश की हरकतें बढ़ गईं। वह बेड पर वज्रासन में बैठ गया। दोनों हाथों में रूद्राक्ष की माला पकड़ी और उछल उछल कर हर हर महादेव, ओम नम: शिवाय, जय महाकाल के उद्घोष करने लगा। उसकी हरकत देखकर वार्ड में भर्ती मरीज घबरा गए।

पहली बार चखी भांग

चंद्रकांत ने बताया कि महेश मिस्त्री का काम करता है। उसके दो बच्चे हैं। उज्जैन दर्शन का प्लान बना तो वह साथ में आ गया। महेश मिस्त्री का काम करता है। किसी प्रकार का नशा नहीं करता। पहली बार भांग का स्वाद चखा और यह हालत हो गई। डॉक्टर का कहना है कि युवक की हरकतें कम हो तो उपचार शुरू करें। उसकी हरकतों को देखकर मरीजों
के परिजन और स्टाफ के लोग वीडियो बनाते रहे।

Related Articles

Write a review