उज्जयिनी विक्रम व्यापार मेले में रोशनी की जगमगाहट के बीच खरीदारों का जमावड़ा

इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर कस्टमर का झुकाव

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। इंदौर रोड स्थित शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में लग रहा उज्जयिनी विक्रम व्यापार मेला इन दिनों ग्राहकों की चहलकदमी से गुलजार है। शाम होते ही रोशनी से जगमगाते इस मेले में अपनी पसंदीदा कार और टू-व्हीलर खरीदने के लिए लिए लोग पहुंच रहे हैं। खास बात यह है कि भविष्य को देखते हुए उनका झुकाव इलेक्ट्रिॉनिक व्हीकल की ओर ज्यादा है और शोरूम संचालकों का कहना है कि टू-व्हीलर में ईवी की डिमांड भी ज्यादा है।
दरअसल, 30 मार्च तक चलने वाले इस व्यापार मेले में ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक, बैंक, फूड झोन सहित हस्तशिल्प सामग्री की २५० से अधिक दुकानें एवं शोरूम मौजूद हैं। जिनके संचालकों का कहना है कि ग्वालियर मेले की तर्ज पर उज्जैन में दूसरी बार लग रहा यह मेला खरीदारी को तो आकर्षक बना ही रहा है, साथ ही आर्थिक समृद्धि के द्वार भी खोल रहा है। पिछले साल की तरह इस बार भी वाहनों की खरीद पर रोड टैक्स में 50 प्रतिशत की छूट दी जा रही है।
टीवीएस का आईक्यूब डिमांड में
टीवीएस कंपनी का इलेक्ट्रिक स्कूटर आईक्यूब की मेले में जबर्दस्त डिमांड है। कस्टमर भी इसे बेहद पसंद कर रहे हैं। अनुपम टीवीएस के सेल्स मैनेजर आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि आईक्यूब के तीन वेरिएंट हैं, पहला 09 दूसरा यूजी और तीसरा एसटी। इनकी रेंज क्रमश: 75, 100 और 150 है। इन तीनों मॉडल्स पर कंपनी आकर्षक कैशबैक और बैटरी पर वारंटी भी दे रही है। 09 मॉडल पर 15 हजार का कैशबैक और बैटरी पर पांच साल की वारंटी है।
इसी तरह यूजी पर 5 हजार रुपए कैशबैक और बैटरी पर 3 साल की वारंटी है। एसटी पर रोड टैक्स में 50 प्रतिशत की छूट और बैटरी पर 3 साल की वारंटी दी है। इसके अलावा अन्य वाहनों की बात करें तो टीवीएस स्पोर्ट और रेडर भी डिमांड में हैं। इन पर रोड टैक्स में 100 प्रतिशत और जूपिटर 113 एवं जूपिटर 124 स्मार्ट कनेक्ट पर रोड टैक्स में 50 प्रतिशत की छूट मिल रही है। इस दौरान टीवीएस फाइनेंस के ऋषभ बैरागी और इंडस फाइनेंस के हेमंत विश्वकर्मा भी मौजूद थे।
हीरो की डीलक्स 100 और एक्सट्रीम 125 डिमांड में
इधर, हीरो पर भी ग्राहकों को भरोसा कायम है। हीरो की डीलक्स 100 और एक्सट्रीम 125 बाइक डिमांड में है। शिप्रा हीरो के जनरल मैनेजर कर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि स्कूटर में डेस्टिनी 125 और डिस्टिनी प्राइम भी कस्टमर की पहली पसंद बने हुए हैं। इसके अलावा इलेक्ट्रिक स्कूटर विडा वी-2 रेंज भी धूम मचा रहा है।
विडा वी-2 तीन वेरिएंट्स में लाइट, प्लस और प्रो में उपलब्ध है जिसकी रेंज क्रमश: 60, 90 और 120 किमी है। कर्मेंद्र शर्मा ने बताया कि कस्टमर धीरे-धीरे ईवी पर शिफ्ट जरूर हो रहे हंै लेकिन अभी इसकी स्पीड काफी स्लो है। पेट्रोल और ईवी में 80 और 20 का रेशो है। 100 में से 80 वाहन पेट्रोल के बिक रहे हैं।









