Advertisement

रंगपंचमी पर दोस्तों के साथ पार्टी मना रहे युवक की हत्या, दोस्त भी घायल

जंतर मंतर मार्ग माता मंदिर के पास कर रहे थे, हत्या के पांचों आरोपी गिरफ्तार

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। रंगपंचमी पर दोस्तों के साथ जंतर-मंतर मार्ग स्थित कालका माता मंदिर के पास पार्टी मना रहे युवकों का जयसिंहपुरा के युवकों से विवाद हो गया। मंदिर के पास पार्टी मनाने से रोकने को लेकर दोनों पक्षों के युवकों ने एक दूसरे पर डंडे, पाइप, चाकू से हमला कर दिया। जिसमें एक युवक की मौत हुई और दोनों पक्षों के तीन युवक घायल हो गए। नीलगंगा थाना पुलिस ने हत्या, हत्या का प्रयास आदि धाराओं में केस दर्ज कर हत्या के 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

Advertisement

पुलिस ने बताया जयसिंहपुरा में रहने वाला संदीप पिता रामचंद्र पाल अपने दोस्त दिनेश, दिव्यांश, राकेश, संजू कहार, जीतेंद्र कहार, संजू खत्री के साथ रंगपंचमी पर जंतर मंतर मार्ग स्थित कालका माता मंदिर के पास पार्टी मना रहा था। यहां पर जवाहन नगर नानाखेड़ा निवासी दर्शन पिता अमरसिंह पहुंचा और कहने लगा यहां पार्टी नहीं हो सकती। उसका कहना था कि यह हमारी कुलदेवी का मंदिर है। यहां शराब पीना मना है। इसी को लेकर दोनों पक्ष के बीच विवाद हो गया।

पार्टी मनाने वालों का कहना था हम तो पार्टी मनाएंगे। बस, इसी पर दोनों पक्षों के बीच लट्ठ, पाइप, चाकू चलने लगे। इस हमले में कहारवाड़ी निवासी जीतेंद्र पिता जगदीश को सिर में गंभीर चोंट लगी। दोस्त संदीप पाल भी घायल हो गया। दूसरे पक्ष से अशोक व अजय घायल हुए। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां जीतेंद्र को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बाकि घायलों का चरक अस्पताल में प्राथमिक उपचार हुआ।

दोनों पक्षों के 11 लोगों पर केस

पुलिस ने हत्या के मामले में संदीप पिता रामचंद्र पाल की रिपोर्ट पर दर्शन, रोशन, राहुल, बबलू उर्फ अजय, अशोक के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है, जबकि प्राणघातक हमले के मामले में दर्शन पिता अमरसिंह की रिपोर्ट पर दिनेश, दिव्यांश, राकेश, संजू कहार, जीतेंद्र, संजू खत्री के खिलाफ केस दर्ज किया है। इस मामले में पुलिस ने अब तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया है।

Related Articles

Write a review