4 दशक बाद पीयूष भार्गव से मुक्त हुआ उज्जैन नगर निगम, आदेश जारी

निगम गलियारों में अब भी चर्चा :- कहीं हमेशा की तरह फिर वापस ना आ जाए भार्गव, सभी को भार्गव की गिरफ्तारी का इंतज़ार, पुलिस की पकड़ से अब तक दूर
उज्जैन।नगर निगम के कार्यपालन यंत्री (ईई) पीयूष भार्गव से आखिरकार सभी प्रभार छीन लिए गए हैं। शनिवार दोपहर को यह आदेश जारी किया गया।

Advertisement
अपनी मातहत महिला उपयंत्री से फिजिकल रिलेशन बनाने का मामला तूल पकड़ लेने के बाद यह कदम उठाया गया है। महिला उपयंत्री ने भार्गव के खिलाफ एफआईआर दर्ज भी दर्ज कराई है। चिमनगंज थाने में एफआईआर के लिए विधिवत आवेदन दिया था। निगम समिति ने जांच के बाद यह आदेश जारी किया है।

Advertisement









