Advertisement

‘सैलरी चुराने ये है आई, इसे कहते हैं निर्मला ताई’, कुणाल कामरा का सामने आया नया सॉन्ग

कॉमेडियन कुणाल कामरा ने बुधवार को नया VIDEO पोस्ट किया है। इसमें उन्होंने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पर तंज कसा है। कुणाल ने पैरोडी सॉन्ग में गाया कि साड़ी वाली दीदी लोगों की सैलरी लूटने आई हैं और उनका नाम निर्मला ताई है।

Advertisement

कुणाल 5 दिन में इस तरह के 3 वीडियो पोस्ट कर चुके हैं। इससे पहले 36 साल के स्टैंडअप कॉमेडियन ने 22 मार्च को अपने शो में एकनाथ शिंदे के राजनीतिक करियर पर कटाक्ष किया था। कामरा ने फिल्म ‘दिल तो पागल है’ के एक गाने की पैरोडी की थी, जिसमें शिंदे को गद्दार कहा गया।

इसके बाद शिंदे समर्थकों ने उस होटल में तोड़फोड़ की थी, जहां यह शो रिकॉर्ड किया गया था। इसके बाद इस लेकर कुणाल पर FIR दर्ज की गई थी। उन्हें मुंबई पुलिस ने आज ही दूसरा समन भेजा है, क्योंकि वे पहले समन पर पेश नहीं हुए थे। उनके वकील ने 7 दिन का वक्त मांगा था, लेकिन पुलिस ने वक्त नहीं दिया।

Advertisement

कुणाल कामरा ने 25 मार्च को एक और नया पैरोडी सॉन्ग सोशल मीडिया पर पोस्ट किया। हम होंगे कामयाब की लाइन को बदलकर उन्होंने ‘हम होंगे कंगाल एक दिन’ कर दिया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें