Advertisement

6 करोड़ से तैयार हो रहा कोठी रोड का तरणताल

अभी तक लगभग 50 प्रतिशत काम पूरा, अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बनाया जा रहा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज:उज्जैन। गर्मी के इस सीजन में नए शहर के लोगों को नगर निगम के स्वीमिंग पूल का आनंद लेने के लिए अभी और इंतजार करना होगा। कोठी रोड स्थित पुराने तरणताल को नगर निगम करीब ६ करोड़ रुपए से नए रूप में तैयार करवा रहा है। फिलहाल इसका लगभग 50 फीसदी काम पूरा हो चुका है। शेष काम भी गर्मी के इस सीजन में पूरा होने की संभावना जताई जा रही है। ऐसे में इस सीजन में शहरवासी इसका आनंद नहीं ले सकेंगे।

दरअसल, पूर्व में स्वीकृत डिजाइन में संशोधन कर अब इसे अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बनाया जा रहा है। इस बदलाव के चलते प्रोजेक्ट को शुरू होने में थोड़ा समय लगा लेकिन अब इसका काम तेजी से चल रहा है। पुल का स्ट्रक्चर तैयार करने के साथ शावर एरिया बना दिया गया है। दीवारों पर प्लास्टर का काम भी अंतिम चरण में है। हालांकि, काफी समय से नए शहर के लोग इस पूल के शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं लेकिन इस वर्ष भी उन्हें निराश होना पड़ेगा। बहरहाल, आगर रोड स्थित स्मार्ट स्वीमिंग पूल जरूर शुरू हो गया है लेकिन यहां तैराकी का मजा लेने के लिए शहरवासियों को ज्यादा राशि चुकाना होगी।

Advertisement

निगम के अधीन दो स्वीमिंग पूल

नगर निगम के अधीन शहर में दो स्वीमिंग पूल हैं, पहला कोठी रोड स्थित तरणताल और दूसरा नजरअली मिल कम्पाउंड स्थित स्मार्ट सिटी का स्वीमिंग पूल। इसमें से आगर रोड स्थित स्वीमिंग पूल की शुरुआत १ अप्रैल से हो चुकी है। दूसरे तरणताल का काम जारी है।

Advertisement

Related Articles

Write a review