गार्डन में काम करने वाले युवक ने फांसी लगाई

उज्जैन। गार्डन में काम करने वाले युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया है। सुरासा निवासी 32 वर्षीय महेश पिता रमेश मैरीज गार्डन में काम करता था। दोपहर में वह घर चला गया। गार्डन मालिक धीरज पटेल सुरासा पहुंचा और लौटते समय उसने महेश के घर जाकर दरवाजा बजाया। अंदर से दरवाजा नहीं खुला तो धक्का देकर खोला। अंदर देखा महेश फांसी के फंदे पर लटका था। परिजन ने बताया कि उसकी मां की पूर्व में ही मृत्यु हो चुकी है। वह अपने पिता के साथ रहता था।

Advertisement
Advertisement








