Advertisement

तिरूपति धाम में किराएदार ऑटो चालक को बदमाशों ने घर में घुसकर चाकू मारे

उज्जैन। कानीपुरा रोड स्थित तिरूपतिधाम कॉलोनी में किराए के मकान में रहने वाले ऑटो चालक को बदमाशों ने रात 2 बजे घर में घुसकर चाकू मारे और उसकी मां को भी घायल कर दिया। मकान मालिक महिला ने उसे चरक अस्पताल में भर्ती कराया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

तिरूपतिधाम कॉलोनी निवासी 38 वर्षीय विशाल पिता प्रवीण शाह ने बताया कि रात 2 बजे यश शर्मा, चोटिया व 3-4 अन्य बदमाशों ने घर में घुसकर चाकू मारे और घर के बाहर रखी ऑटो में तोडफ़ोड़ कर दी। मारपीट में उसकी मां रेखा भी घायल हो गईं। विशाल ने बताया कि उसकी मकान मालकिन निशा शर्मा के बेटे का बदमाशों से विवाद हुआ था। वह निशा शर्मा को अपनी ऑटो में बैठाकर चिमनगंज थाने ले गया। इस कारण बदमाशों ने उस पर चाकू से हमला किया। रात में विशाल का दोस्त गौतम अपनी ऑटो से उसके घर आया था बदमाशों ने उसकी ऑटो भी तोड़ दी।

Advertisement

Related Articles

Write a review