Advertisement

तेज हवा चली, बिजली तार चद्दर पर गिरा, करंट से मजदूर की मौत

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। झारखंड का रहने वाला एक युवक अपने परिवार के साथ यहां काम धंधे की तलाश में आया था। ठेकेदार पर काम कर रहा था। मजूदरों के लिए आवास की व्यवस्था की गई थी। गत रात तेज हवा चलने से बिजली का तार कमरे छत पर गिर गया। लोहे की चद्दर में करंट फैलने से एक युवक की मौत हो गई। चिमनगंज मंडी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement

पुलिस के अनुसार सतीश पिता देवनाथ गुनाई बिलहरी झारखंड का रहने वाला था। वह अपने परिवार के साथ मध्यप्रदेश में काम की तलाश में आया था। उज्जैन-गरोठ मार्ग पर निर्माण कार्य चल रहा है। यहीं पर काम मिल गया। वह परिवार के साथ काम करने लगा। ठेकेदार की ओर से सडक़ किनारे आवास सुविधा दी गई।

परिवार उसी में रहता था। तेज हवा चलने से बिजली का तार टूट कर छत की चद्दर पर गिर गया। तार के गिरते ही लोहे की चद्दर में करंट फैल गया। सतीश इस बात से अनजान था। वह उठा और दरवाजे की तरफ गया। करंट की चपेट में आने से वहीं गिर पड़ा और तड़पने लगा। उसके गिरते ही परिवार के लोग दौड़े और प्रारंभिक उपचार देने की कोशिश की। गंभीर हालत में उसे चरक अस्पताल में लाए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसके शव को पोस्मार्टम रूम में रखवाया गया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें