Advertisement

फसल बीमा अब 17 अगस्त तक करवा सकेंगे किसान

कृषि विभाग जागरुकता अभियान चलाएगा

Advertisement

उज्जैन। जो किसान अब तक खरीफ फसल का बीमा नहीं करवा पाए हैं उनके लिए राहत की खबर यह है कि बीमा करवाने की अंतिम तारीख 31 जुलाई से बढ़ाकर 17 अगस्त कर दी गई है। 12 दिनों में किसान फसल बीमा करवा सकते हैं। बीमा करवाने के लिए बीमा प्रस्ताव पत्र, भू-अधिकार पुस्तिका और बैैंक पासबुक की फोटो कॉपी, बोवनी प्रमाणपत्र, आधारकार्ड अनिवार्य है, वोटर आईडी कार्ड या पेनकार्ड में से कोई एक कार्ड आवश्यक होगा।

सहायक संचालक कृषि कमलेश राठौड़ ने बताया प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाई) के अंतर्गत खरीफ 2026 के लिए किसानों को फसल बीमा कराने की अंतिम तिथि पूर्व में अंतिम तिथि 31 जुलाई थी। भारत सरकार के निर्देश पर अंतिम तिथि बढ़ाई गई है। फसल बीमा का लाभ लेने के प्रति जागरूक करने के लिए ब्लॉक, तहसील एवं गांवों में अभियान चलाया जाएगा। इसके लिए प्रचार-प्रसार एवं जागरूकता गतिविधियों को भी जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

Advertisement

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें