Advertisement

रामवासा की उचित मूल्य दुकान को किया निलंबित

राशन वितरण में गड़बड़ी पर बड़ी कार्रवाई

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। शासकीय उचित मूल्य दुकान रामवासा में राशन वितरण में अनियमितता, ई-केवाईसी प्रक्रिया में लापरवाही और हितग्राहियों के साथ दुव्र्यवहार की शिकायतों पर प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई करते हुए दुकान को निलंबित कर दिया है। जांच के बाद विक्रेता को दोषी पाए जाने पर उसकी जमानत राशि भी राजसात कर ली गई।

खाद्य विभाग के अधिकारी रश्मि खंबेटे और चंद्रशेखर बारोड ने शिकायतों की जांच कर प्रकरण एसडीएम न्यायालय में पेश किया था। न्यायालय ने सभी पक्षों की सुनवाई के उपरांत सरस्वती स्व सहायता समूह द्वारा संचालित रामवासा की शासकीय उचित मूल्य दुकान की विक्रेता कविता सोलंकी को दोषी माना। न्यायालय के आदेश के अनुसार राशन दुकान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। साथ ही विक्रेता की 5 हजार रुपये की प्रतिभूति राशि भी राजसात कर ली गई।

Advertisement

आलमपुर उड़ाना से जोड़ा उपभोक्ताओं को
उज्जैन जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि दीपक चौधरी ने बताया किप्रशासन ने हितग्राहियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए रामवासा क्षेत्र के सभी राशन कार्डधारकों को आलमपुर उड़ाना स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान से अस्थायी रूप से संबद्ध कर दिया है। इससे पात्र हितग्राहियों को नियमित रूप से राशन उपलब्ध कराया जा सकेगा।

दो माह राशन एकमुश्त मिलेगा

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज
उज्जैन। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत समस्त पात्र परिवारों को शासन द्वारा अगस्त एवं सितंबर की दो माह की राशन सामग्री एकमुश्त वितरित की जाएगी। शासन द्वारा वितरण अवधि 31 अगस्त निर्धारित की गई है। राशन वितरण उचित मूल्य दुकानों से पीओएस मशीन पर बायोमेट्रिक सत्यापन के बाद किया जाएगा।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें