वन-वे की शुरुआत, लोग कहां मानने वाले हैं, सख्ती दिखाई

बाइक वालों को 7 दिन की छूट
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। शहर की यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने नई पहल की है। दो मार्गो को वन वे घोषित किया है। पुलिसकर्मियों को भी लगाया गया है लेकिन यातायात व्यवस्था बिगाडऩे वाले कहां मानते हैं। पहले दिन ही व्यवस्था बिगाडऩे में लगे रहे। पुलिस को मजबूरन सख्त होना पड़ा। खासकर ई रिक्शा और ऑटो वालों को समझाना पड़ा। बाइक वालों को सात दिन की छूट दी गई है।
आप महाकालेश्वर मंदिर के लिए हाटकेश्वर मंदिर के सामने पार्किंग तक, श्री राम घाट, हरसिद्धि माता मंदिर जाना चाहते है तो चौबिस खंबा माता मंदिर से आप मराठा होते हुए हरसिद्धि पाल तक जा सकते है। लेकिन इस रास्ते लौट नहीं पाएंगे। इस रास्ते लौटने के लिए आपको हरसिद्धि पाल से कहारवाड़ी, पान दरीबा होते हुए गुदरी की और लौटना होगा जो आपको अपने गंतव्य की और ले जाएगा उसी रास्ते।उज्जैन पुलिस ने एकांकी मार्गो का समय सुबह 09 से रात 10 बजे तक रखा है।
इस बीच शुरुवात के 8 दिन दुपहियां वाहनों के लिए छूट दी गई दुपहिया वाहन चालक इस रास्ते मे बीच मे छोटी संकरी गलियां होने से आसानी से निकल रहे है। उज्जैन पुलिस ने शहर वासियों से पुलिस के सहयोग की अपील की है कहा कि सभी नागरिक वाहन चालकों और व्यापारियों से अनुरोध है निर्धारित मार्ग व्यवस्था का पालन करें और यातायात संचालन में सहयोग प्रदान करें। ऐसा नही करने पर मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।









