Advertisement

गले मिलकर दी एक-दूसरे को बधाई

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। बकरीद (ईदुज्जुहा) का पर्व मुस्लिम समाज द्वारा शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। सुबह ईदगाह सहित अन्य सभी मस्जिदों में ईद की नमाज में अदा की गई। इसके बाद समाजजनों ने एक-दूसरे को मुबारकबाद दी। इस दौरान नए कपड़ों में सजे-धजे बच्चे बेहद उत्साहित नजर आए।

Advertisement

नमाज के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने भी शहरकाजी खलीकुर्रहमान सहित समाजजनों को मुबारकबाद दी। इस दौरान शहरकाजी ने कहा कि कुर्बानी इस्लाम का एक अहम फर्ज है लेकिन इसे सलीके से अंजाम देना हर मुसलमान की जिम्मेदारी है। उन्होंने समाजजनों से अपील की है कुर्बानी के स्थान को चारों ओर से ढंकें और सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। इसके अलावा कोई भी वीडियो वायरल ना किया जाए। पुलिस प्रशासन की तरफ से एएसपी नितेश भार्गव ईदगाह पहुंचे और मुस्लिम भाइयों को ईद की शुभकामनाएं दी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें