Advertisement

महाकाल में क्रिस्टल कंपनी का ठेका तीन महीने के लिए बढ़ाया

सुरक्षा एजेंसी की समय सीमा समाप्त होने के बाद महाकाल मंदिर प्रबंधन ने लिया निर्णय

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। महाकाल मंदिर की सुरक्षा अगले तीन महीने तक क्रिस्टल कंपनी ही संभालेगी। मंदिर प्रबंध समिति ने एजेंसी की सेवा तीन महीने के लिए बढ़ा दी है। मंदिर में एजेंसी की सुरक्षा की अवधि 15 जून को खत्म हो गई थी। इसके बाद महाकाल मंदिर प्रबंध समिति के प्रशासक प्रथम कौशिक ने सेवा अवधि बढ़ाने का फैसला किया।

करीब दो साल पहले क्रिस्टल कंपनी को महाकाल मंदिर, महाकाल महालोक व मंदिर परिसर की सुरक्षा का दायित्व सौंपा गया था। फिलहाल मंदिर की तरफ से सुरक्षा के लिए नए टेंडर नहीं बुलाए गए थे। शासन की तरफ से मंदिर की सुरक्षा के लिए होमगार्डस की नियुक्ति की मंजूरी हो गई है। फिलहाल यह नियुक्ति नहीं होने से क्रिस्टल कंपनी को ही अगले तीन महीनों के लिए कंटीन्यू किया गया है।

Advertisement

कर्मचारियों को जल्दी ही मिलेगा वेतन
क्रिस्टल कंपनी के कर्मचारियों को एक सप्ताह में वेतन मिलने की उम्मीद है। दरअसल कंपनी के आंतरिक ऑडिट में देरी की वजह से यह देरी हो रही थी। इस संबंध में यह तय हुआ कि एक सप्ताह में ऑडिट का काम पूरा करा लिया जाएगा और इसके बाद भुगतान कर दिया जाएगा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें