लगातार फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग

दिल्ली से लेह जा रही इंडिगो की फ्लाइट 6E 2006 को गुरुवार सुबह तकनीकी खराबी के चलते वापस दिल्ली एयरपोर्ट लौटना पड़ा। फ्लाइट में क्रू सहित कुल 180 यात्री सवार थे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

इसी तरह, स्पाइसजेट की हैदराबाद से तिरुपति जा रही फ्लाइट भी उड़ान भरने के महज 10 मिनट बाद तकनीकी कारणों से वापस हैदराबाद लौट आई। इसमें 80 यात्री सवार थे।

इससे एक दिन पहले बुधवार (18 जून) को एअर इंडिया की तीन फ्लाइट्स कैंसिल की गईं।

AI2145 (दिल्ली-बाली) फ्लाइट को ज्वालामुखी विस्फोट की आशंका के चलते बीच रास्ते से ही वापस लौटाया गया।

AI188 (टोरंटो-दिल्ली) फ्लाइट में यात्री बोर्डिंग के बाद उतारे गए, कारण बताया गया विमान मेंटेनेंस और क्रू ड्यूटी लिमिट।

AI996 (दुबई-दिल्ली) फ्लाइट तकनीकी गड़बड़ी के चलते रद्द की गई

इससे पहले 17 जून को एअर इंडिया की 7 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद्द की गई थीं, जिनमें अहमदाबाद-लंदन, दिल्ली-पेरिस, दिल्ली-वियना, लंदन-अमृतसर, दिल्ली-दुबई, बेंगलुरु-लंदन और सैन फ्रांसिस्को-मुंबई शामिल हैं।

Related Articles