Advertisement

शराब में सल्फास मिलाकर पी गया, इलाज के दौरान दम तोड़ा

उज्जैन। भैरवगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम सारोला में एक शख्स ने शुक्रवार को घर में ही शराब में सल्फास मिलाकर पी ली। परिजन निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

मृतक का नाम रमेश पिता बाबूलाल बागवान (32) ग्राम सारोला, भैरवगढ़ है। भैरवगढ़ थाने के एएसआई और जांच अधिकारी रामचंद्र व्यास ने बताया कि मृतक शराब पीने का आदी था। शुक्रवार करीब 2 बजे उसने शराब में सल्फास मिलाकर पी ली। हालत बिगडऩे पर परिजन उसे सांवेर रोड स्थित निजी अस्पताल में ले गए थे जहां शाम 5.30 से ६ बजे के बीच उसकी मौत हो गई थी। शनिवार सुबह पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। जांच अधिकारी व्यास ने कहा कि फिलहाल परिजनों के बयान नहीं हुए हैं, बयान के बाद ही उसने ऐसा क्यों किया, इसका पता चल सकेगा। मृतक खेती करता था।

Advertisement

Related Articles

Write a review