Advertisement

खाद्य सुरक्षा विभाग ने बावर्ची कैफे, मेघदूत पंजाबी ढाबा, अक्कीस बेकर्स से नमूने लिए

अनियमितताएं मिलने पर नोटिस जारी किया, 3 दिन में व्यवस्थाएं ठीक करने के निर्देश दिए

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

उज्जैन। कलेक्टर रौशन कुमार सिंह के निर्देश पर जि़ला खाद्य सुरक्षा विभाग ने उपभोक्ताओं को स्वच्छ एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। इस दौरान नमूने भी लिए जा रहे हैं। उपभोक्ताओं से मिलने वाली शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है।

विभाग द्वारा प्राप्त शिकायत पर कार्रवाई करते हुए बावर्ची कैफे एंड रेस्ट्रो, आजाद नगर देवास रोड उज्जैन की सब्जी में ग्रेवी एवं सेव टमाटर की सब्जी के नमूने, मेद्यदूत पंजाबी ढाबा, इंदौर रोड उज्जैन से ग्रेवी एवं तैयार दाल के नमूने, अक्कीस बीएफएफ(अक्कीस बेकर्स एंड फास्ट फूड प्राइवेट लिमिटेड) महाकाल रोड उज्जैन से समोसे का नमूना लेकर जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गए। अनियमितताएं पाए जाने पर नोटिस जारी कर 3 दिवस में व्यवस्थाएं ठीक करने के निर्देश दिए। पालन न करने की दशा में लायसेंस निलंबन की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

गौरतलब है कि बारिश के दिनों में खाद्य सामग्री के खराब होने की संभावना सबसे ज्यादा रहती है। बावर्ची कैफे में सब्जी में छिपकली और मेघदूत ढाबे में कॉकरोच मिलने की शिकायत मिली थी। इन दिनों महाकाल मंदिर के आसपास श्रद्धालुओं की भीड़ बढऩे के कारण कतिपय भोजनालयों में गुणवत्ता की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ऐसी पूर्व में भी शिकायतें मिली हैं। यदि ग्राहकों को किसी भी भोजनालय पर खाद्य सामग्री में कमी नजर आती है तो वे विभाग को सूचित कर सकते हैं। इसके अलावा कलेक्टर कार्यालय को भी सूचित किया जा सकता है। कलेक्टर के निर्देश पर टीम होटल पहुंचेगी और खाद्य सामग्री के नमूने लेकर भोपाल भेजेगी।

Advertisement

Related Articles

Write a review