तराना से लौट रहे युवक की ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से मौत

उज्जैन। तराना से लौट रहे युवक को कानीपुरा रोड स्थित देवनखेड़ी में ट्रैक्टर-ट्रॉली ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची एम्बुलेंस शव लेकर अस्पताल पहुंची। शुक्रवार को पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
मृतक का नाम रॉबिन पिता ईश्वरलाल कलथिया (३०) निवासी कोलूखेड़ी (देवास) है। परिजनों ने बताया कि वह करीब १० साल से उज्जैन में रहकर ट्रेवल एजेंसी का काम करता था। गुरुवार को वह किसी काम से तराना गया था और शाम को वहां से बाइक से लौट रहा था। शाम करीब ६.३० बजे कानीपुरा रोड पर देवनखेड़ी में उसे तेज रफ्तार से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। आसपास से गुजर रहे लोगों की सूचना पर पहुंची १०८ एम्बुलेंस शव लेकर चरक अस्पताल पहुंची। शुक्रवार को पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक शादीशुदा है और उसके तीन बच्चे हैं।
ई-रिक्शा चालक को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, मौत
उज्जैन। भैरव पूजन करने गए ई-रिक्शा चालक को गुरुवार को दताना में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया। मृतक का नाम राहुल पिता ओंकार बोरदिया (३५) निवासी सांवरिया नगर, नरवर है। उसके छोटे भाई अनिल ने बताया कि वह करीब ६ माह से अपनी पत्नी और तीन बच्चों के साथ निजातपुरा में रहता था और ई-रिक्शा चलाता था। गुरुवार को वह भैरव पूजन के लिए गया था। दोपहर करीब ३ बजे दताना में उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। शुक्रवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।










