Advertisement

घट्टिया में खुली डीपी की चपेट में आए मजदूर ने तोड़ा दम

उज्जैन। घट्टिया के दुर्गाकॉलोनी में एक मजदूर की बिजली की खुली डीपी की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक बुधवार शाम को दुर्गाकॉलोनी का शंकरलाल पिता रतनलाल सोलंकी उम्र 40 वर्ष किसी काम से बाजार की ओर जा रहा था। तभी रास्ते में उसके घर के सामने लगी खुली विद्युत डीपी में करंट फैलने से शंकरलाल उसकी चपेट में आ गया। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। मौके पर मौजूद उसके 12 साल के बेटे ने मदद के लिए लोगों को बुलाया और विद्युत सप्लाई रुकवाकर शंकरलाल के शव को वहां से निकाला गया।

Advertisement

गुरुवार सुबह जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है। जिला अस्पताल में मौजूद शंकरलाल के परिजन व ग्रामीणों ने बताया कि खुली डीपी को बंद करने के लिए कई बार बिजली विभाग को बताया गया है लेकिन ध्यान नहीं दिया। इस कारण अब ये हादसा हो गया और एक व्यक्ति को अपनी जान गंवानी पड़ी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें