Advertisement

पीएचई कार्यालय के कैश रूम में छत का प्लास्टर गिरा, कोई हताहत नहीं

उज्जैन। चामुंडा माता चौराहा स्थित पीएचई कार्यालय के कैश कक्ष में छत का प्लास्टर गिर गया। जिस वक्त यह हादसा हुआ रविवार की छुट्टी होने की वजह से ऑफिस बंद था इसलिए किसी को चोट नहीं लगी। सोमवार को जब सफाई कर्मचारी ऑफिस पहुंचा तो वहां रखी टेबल पर मलबा पड़ा था। उसने तुरंत इसकी जानकारी अन्य कर्मचारियों को दी।

Advertisement

मंगलवार सुबह तक मलबा उसी तरह पड़ा हुआ था। दरअसल, पीएचई कार्यालय के कैश कक्ष की हालत काफी खराब है। छत एक साइड से झुक गई है और उसमें से सरिए बाहर झांक रहे हैं। कर्मचारी महेश ने बताया कि हमेशा हादसे का डर बना रहता है। यदि इसकी जल्द से जल्द मरम्मत नहीं की गई तो अभी प्लास्टर गिरा है लेकिन भविष्य में छत भी गिर सकती है। जिम्मेदारों द्वारा ध्यान नहीं देने के कारण यह स्थिति बनी है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें