Advertisement

उज्जैन: दिल दहलाने वाली घटना, मां हिरासत में

ऐसा खून सवार हुआ कि दो बेटियों को ही मार डाला

Advertisement

उज्जैन। स्वतंत्रता दिवस पर महिदपुर तहसील के तुलसापुर गांव में दिल दहलाने वाली घटना हुई है। एक मां पर ऐसा खून सवार हुआ कि उसने अपनी 4 साल व 8 माह उम्र की दो मासूम बेटियों को गला घोंटकर मार डाला।

घटना उज्जैन से करीब 65 किमी दूर तुलसापुर के बंजारा समाज के डेरे में हुई। अशोक बंजारा की पत्नी आरती (परिवर्तित नाम) ने घटना को अंजाम दिया है। दोपहर अशोक अपनी मां का इलाज कराने महिदपुर अस्पताल गया था। घर में आरती और दो बेटियां उमा (8 माह) और अनिष्का (4 साल) थीं। बड़ी 7 वर्षीय बेटी बाहर खेल रही थीं।

Advertisement

दोपहर करीब 3 बजे आरती घर के बाहर आकर जेठानी से बोली उसने दोनों बच्चों को मारकर चटाई में लपेट दिया है। यह सुन जेठानी सन्न रह गई। तुरंत अशोक को बुलाया और गांव के चौकीदार के जरिए पुलिस को सूचना दी गई।

एसडीओपी महिदपुर सुनील बरकड़े ने बताया कि पुलिस ने मौके से दोनो बच्चियों के शव बरामद किए हैं। शनिवार को पीएम कराकर परिजनों के सौंपा गया। आरोपी मां को पुलिस ने हिरासत में लिया है। जेठानी ने पुलिस ने बताया कि आरती का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें