Advertisement

सल्फास खाए युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ा

उज्जैन। भैरवगढ़ थाना क्षेत्र के सिलोदा रावल में रहने वाले युवक ने अज्ञात कारणों के चलते सल्फास खा लिया जिसकी रविवार अलसुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। पीएम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक का नाम करण पिता घनश्याम जाटवा (20) निवासी सिलोदा रावल है। वह मजदूरी करता था।

 

Advertisement

पूर्व सरपंच एवं परिजन आनंदीलाल जाटवा ने बताया कि 3 सितंबर की शाम 7 बजे करण ने घर के बाहर चौराहे पर अज्ञात कारणों के चलते सल्फास खा लिया था। कुछ लोगों ने उसे उल्टी करते देखा तो परिजनों को सूचना दी जिसके बाद उसे उज्जैन में सिंधी कॉलोनी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां रविवार सुबह 4 बजे इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसका एक बड़ा भाई और छोटी बहन है। पिता का भी एक्सीडेंट में निधन हुआ था। मां गृहिणी है। रविवार सुबह पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

डिप्रेशन में फांसी लगाई
उज्जैन। तिलकेश्वर कॉलोनी में किराए से रहने वाले ३५ वर्षीय कमलेश पिता पीरूलाल ने डिप्रेशन में फांसी लगा ली। मिली जानकारी के मुताबिक 6 माह पहले उसका एक्सीडेंट हुआ था और दो महीने पहले पत्नी भी विवाद कर मायके चली गई थी जिसके कारण वह डिप्रेशन में था।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें