Advertisement

अचानक चिमनगंज पहुंचे एसपी शर्मा, चकाचक मिला थाना

थाना परिसर, कार्यालय , हवालात, मालखाना, विजिटर रूम और रिकॉर्ड की बेहतरी देख खुश हुए पुलिस अधीक्षक

Advertisement

10 हजार रुपए का नकद इनाम दिया

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। एसपी प्रदीप शर्मा मंगलवार शाम को अचानक चिमनगंज थाने पहुंच गए। उन्हें यहां सबकुछ व्यवस्थित मिला। थाना परिसर, कार्यालय , हवालात, मालखाना और रिकॉर्ड की बेहतरी देख एसपी खुश हुए और थाने के पुलिसकर्मियों को दस हजार रुपए का नगद इनाम दिया।

Advertisement

दरअसल थाना प्रभारी गजेंद्र पचोरिया ने थाने में नवाचार किया है। पूरे थाना परिसर में सफाई है और आंगुतकों के लिए अच्छी बैठक व्यवस्था की गई है। इतना ही नहीं थाने का रिकॉर्ड भी मेंटेन है। एसपी ने थाना परिसर, कार्यालय, हवालात, मालखाना और अभिलेखों का बारीकी से परीक्षण किया। इस दौरान वे थाना परिसर की सफाई, पुलिसकर्मियों का अनुशासन और रिकॉर्ड का सुव्यवस्थित रख-रखाव देख बहुत खुश हुए। एसपी ने कहा कि स्वच्छ और अच्छे माहौल से सकारात्मक ऊर्जा आती है। यह स्टाफ के साथ फरियादियों को भी विश्वास और सहजता का अनुभव कराती है।

स्टाफ को कहा जनता की सुरक्षा और विश्वास कायम रखना

Advertisement

एसपी थाना प्रभारी व स्टाफ के काम से खुश हुए। उन्होंने लंबित मामलों के शीघ्र निराकरण करने, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी में तेजी लाने और आमजन के प्रति संवेदनशील व्यवहार अपनाने का सुझाव दिया। एसपी ने कहा कि पुलिस का पहला दायित्व जनता की सुरक्षा और विश्वास कायम रखना है।

अन्य थानों के लिए आदर्श

एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि चिमनगंज थाना स्वच्छता और अनुशासन मामले में आदर्श है। यहां की गुड प्रैक्टिस अन्य थानों में लागू करने के आदेश अन्य थाना प्रभारियों को दिए हैं। चिमनगंज थाने के पुलिसकर्मियों को 10 हजार रुपए का पुरस्कार दिया है। एसपी के औचक निरीक्षण से न केवल थाने में मौजूद अधिकारी-कर्मचारी सतर्क दिखे, बल्कि अन्य थानों में भी सजगता का संदेश गया। एसपी का यह दौरा थानों की कार्यप्रणाली में सुधार और पुलिस-जनता संबंधों को और मजबूत बनाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें