Advertisement

नमो युवा मैराथन में सफाई के साथ नशे से दूर रहने का संदेश

यशी ने महिला और नीरजसिंह ने पुरुष वर्ग में जीती रेस

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से शुरू हुए सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत रविवार को नमो युवा मैराथन हुई। जिसमें युवाओं को स्वच्छता, स्वास्थ्य से जोडऩे और नशे से दूर रहने के लिए जागरूक किया गया।
शुरुआत प्रभारी मंत्री गौतम टेटवाल और सांसद अनिल फिरोजिया ने हरी झंडी दिखाकर की। मैराथन शहीद पार्क से शुरू होकर टावर चौराहा, फ्रीगंज, चामुंडा माता चौराहा और गांधी उद्यान होते हुए क्षीरसागर पर समाप्त हुई। समापन समारोह में निगम सभापति कलावती यादव ने कहा कि यह दौड़ लोगों को स्वस्थ रहने और स्वच्छता की आदत डालने का संदेश देती है।

ये रहे विजेता

Advertisement

मैराथन प्रतियोगिता दो श्रेणियों में आयोजित की गई, जिसमें महिला और पुरुष वर्ग ने भाग लिया। विजेताओं को नकद पुरस्कार दिए गए।

महिला वर्ग में प्रथम यशी सचान (11,000 रुपये), द्वितीय साक्षी सूर्यवंशी (5,100 रुपये) और तृतीय अनुराधा नागर (3,100 रुपये) रहे।

Advertisement

पुरुष वर्ग में नीरज सिंह (11,000 रुपये), द्वितीय वीरेंद्र कछावा (5,100 रुपये) और अजय जाटवा (3,100 रुपये) रहे। 31 अन्य प्रतिभागियों को 1100 रुपये का सांत्वना पुरस्कार भी दिया गया।

30 स्कूलों से 3000 से अधिक विद्यार्थी हुए शामिल
आयोजन में जिला प्रशासन, नगर निगम और अन्य विभागों का सहयोग रहा। शहर के लगभग 30 स्कूलों के 3000 से अधिक विद्यार्थियों ने मैराथन में भाग लिया, जिनमें शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय और उत्कृष्ट विद्यालय जैसे प्रमुख संस्थान शामिल थे। सभी प्रतिभागियों को मैराथन की थीम के अनुसार टी-शर्ट और कैप भी प्रदान की गई।

Related Articles

Write a review