शारदीय नवरात्रि: भूलकर भी ना करें ये 7 गलतियां, नाराज होंगी देवी मां

हिंदू धर्म में मां दुर्गा की पूजा का विशेष महत्व है। नवरात्रि के दिनों में मां दुर्गा के नौ अवतारों को पूजा जाता है। आज से ठीक 9 दिन बाद शारदीय नवरात्रि की शुरुआत होने वाली है। माना जाता है कि दौरान जिसने भी सच्चे मन से मां दुर्गा की पूजा कर ली तो समझिए कि उसकी जिंदगी के सारे कष्ट खत्म होने वाले हैं। बता दें कि इस बार की नवरात्रि नौ दिन की जगह 10 की पड़ेगी। लोग मां दुर्गा को पसंद करने के लिए अपनी पूजा में कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं। हालांकि कई बार जाने-अनजाने में लोगों से कुछ गलतियां जरूर हो जाती है। माना जाता है इन गलतियों की वजह से मां दुर्गा निराश होती हैं। नीचे जानिए कि शारदीय नवरात्रि में किन चीजों का ध्यान रखना चाहिए?

शारदीय नवरात्रि में जिन लोगों को व्रत रखना है, उन्हें इस दौरान नींबू का सेवन गलती से भी नहीं करना चाहिए।
व्रत के दौरान कई लोग दिन में सोने की कोशिश करते हैं ताकि एनर्जी को बचाया जा सकें। हालांकि शास्त्रों के अनुसार नवरात्रि में ऐसा नहीं करना चाहिए।
पूरे नवरात्रि लेदर की चीजों का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।
वहीं ऐसी मान्यता है कि इस दौरान बाल और नाखून को काटने से बचना चाहिए। इस दौरान सेविंग भी नहीं करनी चाहिए।
शारदीय नवरात्रि में अखंड ज्योत जलाने की परपंरा है। अगर आप भी ऐसा करने वाले हैं तो कोशिश करें कि पूरी नवरात्रि घर को खाली छोड़कर नहीं जाया जाए।
मां दुर्गा की पूजा के समय इस बात पर भी विशेष ध्यान दें कि इस दौरान किसी भी चीज के लिए बीच में ना उठें। ऐसा करना शुभ नहीं माना जाता है। अमूनन ऐसा होता है कि पूजा में शामिल करने के लिए किसी चीज को लाने के लिए लोग उठ जाते हैं। कोशिश करें कि पूजा शुरू होने से पहले ही आप सारा सामान पास रख लें।
शारदीय नवरात्रि के दौरान हर दिन स्नान करना चाहिए। पूरी तरह से स्वच्छ होने के बाद ही मां दुर्गा की पूजा में शामिल हों।
डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)









