प्लास्टिक का सामान बनाने के कारखाने में लगी आग

लाखों का नुकसान
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
उज्जैन। फाजलपुरा में रविवार दोपहर प्लास्टिक का सामान बनाने के कारखाने में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लग गई। देखते ही देखते आग बढ़ती चली गई। आग की लपटें और धुआं उठता देख क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची दमकलों ने मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
दरअसल, चिमनगंज थाना क्षेत्र के फाजलपुरा में रहने वाली अनवर बी प्लास्टिक का कचरा रिसाइकिल कर सामान और रूई बनाने का कारखाना चलाती है। दोपहर में अचानक मशीन में शॉर्ट सर्किट होने से आग लग गई। प्लास्टिक का सामान होने पर आग तेजी से फैली और पूरे कारखाने को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पर चिमनगंज मंडी पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। इसके बाद तत्काल फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई तब तीन फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। कारखाना संचालक अनवर बी ने आरोप लगाया कि फायर बिग्रेड कार्यालय चंद कदमों की दूरी पर था, बावजूद इसके दमकल एक घंटा देरी से पहुंची जिससे उन्हें लाखों का नुकसान हुआ है।









