Advertisement

जिम से लौट रहे युवक को घायल करने वाले चाकूबाज करोंदिया से पकड़ाए

निशानदेही पर पुलिस ने बरामद किया चाकू, जेल भेजा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। जिम से लौट रहे युवक के साथ मक्सी रोड पर मारपीट कर चाकू मारने वाले दोनों बदमाशों को पंवासा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनकी निशानदेही पर चाकू भी बरामद किया है। रविवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने बताया कि घटना 5 अक्टूबर की है। इस दिन रात 8.15 बजे फरियादी आशीष कुमार ठाकुर (१७) जिम से लौट रहा था। मक्सी रोड पर आनंद प्लायवुड के सामने पहुंचते ही ग्राम करोंदिया निवासी भीम सिंह और गौतम बाइक से आए और गाली-गलौज करते हुए रुपए मांगने लगे। जब आशीष ने रुपए देने से इंकार किया तो भीम सिंह ने चाकू से फरियादी के पेट, जांघ, हाथ और कोहनी पर वार किए, जबकि गौतम ने थप्पड़े मारे। यह देख वहां से गुजर रहे लोगों ने बीच-बचाव किया। इसके बाद उसे पाटीदार अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां इलाज चल रहा है। मामले में पंवासा पुलिस ने केस दर्ज किया था।

घटना की गंभीरता को देखते हुए टीआई गमरसिंह मंडलोई ने बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की और पंवासा, नागझिरी और करोंदिया में अपने मुखबिर तंत्रों को सक्रिय किया। पुलिस ने उनके छुपने की संभावित जगह पर दबिश दी लेकिन सफलता नहीं मिली। रविवार को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने करोंदिया में दबिश दी और आरोपी गौतम पिता पूनमचंद चौहान (23) और भीम सिंह पिता पूनमचंद चौहान (32) दोनों निवासी करोंदिया को गिरफ्तार करते हुए उनकी निशानदेही पर चाकू भी जब्त किया है। टीआई गमरसिंह मंडलोई ने बताया कि रविवार को दोनों चाकूबाजों को कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया।

Advertisement

शर्मा परिसर के पीछे तलवार लेकर घूम रहा था, पुलिस को देख लगाई दौड़, फिर पकड़ाया

अपराध करने की नीयत से घूम रहा था, जेल भेजा

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। शर्मा परिसर के पीछे अपराध करने की नीयत से तलवार लेकर घूम रहे शख्स को माधवनगर पुलिस ने अपनी गिरफ्त में लिया है। पुलिस को देखकर उसने दौड़ लगाई थी लेकिन बच नहीं सका। उसे कोर्ट में पेश किया जहां से जेल भेज दिया गया।
दरअसल, माधवनगर थाने के एसआई केबी सिंह पेट्रोलिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुंगी तिराहे पर मुखबिर ने सूचना दी कि शर्मा परिसर के पीछे एक शख्स हाथ में तलवार लेकर घूम रहा है और किसी अपराध को अंजाम दे सकता है। इसके बाद एसआई सिंह आरक्षक जीवन यादव और देवराज को साथ लेकर बताई गई जगह पहुंचे जहां हाथ में तलवार लेकर खड़े शख्स ने पुलिस को देखकर दौड़ लगा दी लेकिन घेराबंदी कर उसे धरदबोचा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम दीपक उर्फ हर्ष पिता राघवेंद्र भार्गव (38) निवासी ऋषिनगर बताया। उसके पास से तलवार जब्त की गई और थाने लाकर 25 आम्र्स एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Related Articles

Write a review