Advertisement

इंडिया टूर के पहले ख्यात गायक जुबिन नौटियाल ने बाबा के दरबार में टेका मत्था

चौथी बार बाबा के दरबार में पहुंचे नौटियाल ने आशीर्वाद लिया और सफलता की कामना की

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

उज्जैन। अपने इंडिया टूर पर निकलने से पहले बॉलीवुड के ख्यात गायक जुबिन नौटियाल ने शुक्रवार तड़के बाबा महाकाल के दरबार में माथा टेका और टूर की सफलता की कामना की।

जुबिन का इंडिया टूर अगले महीने से शुरू हो रहा है। इसकी शुरुआत वह मप्र की आर्थिक राजधानी इंदौर से 14 दिसंबर से करेंगे। बाबा महाकाल में गहरी आस्था रखने वाले नौटियाल ने टूर शुरू करने से पहले बाबा को नमन करना तय किया और इसी कड़ी में तड़के करीब 2.30 बजे वह श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे। केसरिया कुर्ता और उस पर छीटेंदार दुपट्टे ओढ़े जुबिन शिवभक्ति में लीन नजर आए। उन्होंने करीब ३ घंटे का वक्त बाबा के दरबार में निकाला। आरती के बाद देहरी से उन्होंने बाबा का आशीर्वाद लिया और टूर की सफलता की कामना की। चौथी बार श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे जुबिन का स्वागत सहायक प्रशासक आशीष फलवाडिय़ा ने दुपट्टा ओढ़ाकर किया।

Advertisement

मंदिर व्यवस्था को उत्कृष्ट बताया
नौटियाल ने बताया कि वह बाबा के दरबार में आते रहते हैं। हर नया काम शुरू करने से पहले वह श्री महाकालेश्वर को नमन करते हैं। इंडिया टूर 14 दिसंबर से शुरू हो रहा है, ऐसे में उसकी सफलता की कामना की है। नौटियाल ने मंदिर की व्यवस्था को उत्कृष्ट बताया। नौटियाल ने कहा कि वह चौथी बार भस्मार्ती करने पहुंचे थे। हर बार उन्हें नया अनुभव होता है। मंदिर प्रशासन की व्यवस्था बेहतर है और यह दिनोंदिन उत्कृष्ट होती जा रही है।

अंतरराष्ट्रीय बेसबॉल खिलाड़ी संजीव टंडन ने किए महाकाल दर्शन

Advertisement

उज्जैन। बेसबॉल के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी संजीव टंडन ने गुरुवार को महाकाल दर्शन किए। उन्होंने मंदिर समिति की व्यवस्था की प्रशंसा की और कहा कि भगवान के दर्शन का सपना पूर्ण हुआ। टंडन ने एशियन चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया था। वह भारतीय बेसबॉल टीम के सदस्य हैं। सहायक प्रशासनिक अधिकारी आरके तिवारी ने दुपट्टा ओढ़ाकर उनका सम्मान किया।

Related Articles