अयोध्या: राम मंदिर की सुरक्षा बढ़ाई

अयोध्या। अयोध्या में राम मंदिर के शिखर पर धर्मध्वज फहराने की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। शहर को 100 टन फूलों से सजाया जा रहा है। मंगलवार को पीएम मोदी मंदिर के 191 फीट ऊंचे शिखर पर पहली बार ध्वज फहराएंगे। सीएम योगी समारोह की तैयारियों का जायजा लेने पहुंचेंगे। संघ प्रमुख मोहन भागवत भी आ रहे हैं। वीआईपी के मूवमेंट को देखते हुए शहर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
Advertisement
राम जन्मभूमि और आसपास की सिक्योरिटी बढ़ा दी गई है। हेलिकॉप्टर से निगरानी की जा रही है। ATS-NSG कमांडो ने मंदिर को घेर रखा है। इसके अलावा, SPG, CRPF और PAC के जवान भी तैनात हैं। 5 लेयर में मंदिर की सुरक्षा है।
Advertisement









