Advertisement

अलर्ट… रेलवे स्टेशन पर संदिग्धों की तलाशी, यात्रियों में मच गया हडक़ंप

खोजी कुत्ते की मदद से सामान की जांच,

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

सुरक्षा के मद्देनजर उज्जैन पुलिस, जीआरपी और बम डिस्पोजल स्क्वॉड ने चलाया तलाशी अभियान

अक्षरविश्व न्यूज|उज्जैन। रेलवे स्टेशन पर उस समय यात्रियों में हडक़ंप मच गया जब पुलिस खोजी कुत्ते और बम स्क्वॉड के साथ परिसर में दाखिल हुई। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों की तलाशी ली गई और यात्रियों के सामान की भी गहनता से जांच की गई। टीम ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से पूरे क्षेत्र में पैदल गश्त कर लोगों और यात्रियों को सतर्क रहने की अपील भी की।

Advertisement

दरअसल, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उज्जैन पुलिस, जीआरपी और बम डिस्पोजल स्क्वॉड ने सोमवार शाम संयुक्त रूप से रेलवे स्टेशन परिसर में सुरक्षा को लेकर विशेष तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने प्लेटफॉर्म, पार्किंग एरिया और स्टेशन के बाहरी मार्गों पर चैकिंग की। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों से भी पूछताछ की गई।

अभियान का मुख्य उद्देश्य अपराध पर अंकुश लगाना और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना है। स्टेशन प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर यह कार्रवाई की गई। टीम का कहना था कि ऐसे अभियान आगे भी नियमित रूप से चलाए जाएंगे। अभियान के दौरान कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली और स्थिति पूर्णत: सामान्य पाई गई।

Advertisement

सो रहे लोगों को उठाया

अभियान के दौरान प्लेटफॉर्म पर सो रहे यात्रियों को उठाया गया तो वह भी चौंक गए। इसके बाद उनके पहले खोजी डॉग ने सामान को सूंघा और फिर बम डिस्पोजल स्क्वॉड ने सामान की तलाशी ली। इस दौरान यात्रियों को बैग को खोलकर भी देखा गया और डस्टबिन की भी गहनता से जांच की गई। एकाएक इस चैकिंग अभियान से यात्री भी चौंक गए।

Related Articles

Write a review