वर्दी पहनकर सोशल मीडिया पर हीरो नहीं बन सकेंगे पुलिसकर्मी

भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस मुख्यालय ने नई एसओपी जारी कर वर्दी में सोशल मीडिया पोस्ट, फोटो, वीडियो, रील और स्टोरी अपलोड करना पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया है। पुलिसकर्मी अब वर्दी में सोशल मीडिया का उपयोग केवल आधिकारिक कार्यों तक ही कर सकेंगे। संवेदनशील जानकारी, ड्यूटी से जुड़े वीडियो या कोई भी ऐसा कंटेंट जो विभाग की छवि को नुकसान पहुंचाए—साझा करना वर्जित है। उल्लंघन पर विभागीय जांच, निलंबन, वेतन वृद्धि रोकना, पदावनति या बर्खास्तगी तक की कार्रवाई होगी। एसओपी का उद्देश्य पुलिस की छवि और अनुशासन को मजबूत करना है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
Advertisement
Advertisement









